इंदौर से शुरू हुई कार्गों सेवा

इंदौर ११ अक्टूबर. इंदौर के  देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल सेआज  शुक्रवार से नियमित कार्गो फ्लाइट सेवा शुरू हो गई। निजी एयरलाइंस स्पाइस जेट  ने 25 अक्टूबर तक के लिए परीक्षण के आधार पर यह सेवा शुरू की है। अगर उसे समुचित प्रतिसाद मिलेगा तो वह 25 अक्टूबर के बाद भी यह सेवा जारी रख सकती है। कंपनी इस सेवा के लिए बोइंग 737 विमान का उपयोग कर रही है। इसकी क्षमता करीब 20 टन है। विमानतल प्रबंधन के अनुसार आज इस सेवा के शुरू होने पर उसे वाटर सेल्यूट दिया गया .घरेलू कार्गो परिवहन के मामले में इंदौर की गिनती देश के अग्रणी विमानतल में होती है। यहां से बड़ी संख्या में दवाई, मशीनरी, कपड़े का आयात-निर्यात होता है। कई विदेश भेजे जाने वाले माल को दिल्ली या मुंबई भेजा जाता है। वहां से इसे संबधित देश में भेजा जाता है।