इंडियन प्लास्ट पैक फोरम की नई कार्यकारिणी घोषित सचिन बंसल अध्यक्ष बने

इंदौर। प्रदेश के प्लास्टिक उद्योगों के सबसे बडा संगठन इंडियन प्लास्ट पैक  फोरम के द्विवर्षीय चुनाव में नई कार्ययारिणी की घोषणा की गई। चुनाव में र्निविरोध घोषित नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्री सचिन बंसल और सचिव श्री रामकिशोर राठी बनाए गए। साथ ही उपाध्यक्ष के पद पर श्री प्रमोद सोमानी, श्री किशोर वैद्य और श्री मेहुल ठक्कर को मनोनित किया गया। 
कार्यकारिणी में सह सचिव श्री शोभित बर्मन, कोषाध्यक्ष श्री विकास बांगड और कन्वेयर वरिष्ठ सदस्य श्री हितेश मेहता मेहता को बनाया गया। नवनिवार्चित अध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि प्लास्टिक उद्योगों की समस्याओं और उद्योग के सामने खडें सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसी समस्याओं का शासन के साथ मिल कर गतिरोध दूर करने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उन्होनें कहा कि उद्योग हित में हर संभव प्रयास किया जाएगा। नवनिर्वाचित आईपीपीएफ टीम को अनेक औद्योगिक संगठन और वरिष्ठ उद्योगपतियों ने शुभकामानऐं दी।