गरोठ। गांव बर्डिया अमरा में हरीयाणा की स्वीफ्ट कार HR 26 AT 2487 को संदिग्ध मानते हुए गरोठ पुलिस ने रोकना चाहा लेकिन कार चालक उस कार को तेज गति से भगाते हुए साठखेडा़ और खडा़वदा तक भगा ले गए। गरोठ पुलिस ने खडा़वदा तक संग्दिग्ध कार का पीछा कीया।
खडा़वदा में आगे चम्बल नदी के चलते रास्ता बंद होने के चलते कार से उतरे दो युवक पिस्टल लहराते हुए नदी की तरफ निकले। पुलिस ने कार तक पहुंचकर वाहन रोका, दोनो युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो एक युवक ने पुलिस के सामने हवाई फायरींग की। गरोठ पुलिस द्वारा भी एक फायरींग कर उन्हे भागने से रोकने का प्रयास किया। 1:30 बजे उन दोनों को पकड़ने की जद्दोजहद के दौरान एडीशनल एसपी विनोदसिंह परीहार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। यहाँ एडीएशन एसपी द्वारा अपने पुलिस वाहन पर लगे माईक से दोनो युवकों को समझाईश दी गई की आगे पानी गहरा है। नदी में मगरमच्छ है। हथियार समेत वापसी इधर आ जाओ, कोई बलप्रयोग नही होगा। दोनो युवको ने मिडिया को बुलाने की बात कही। पुलिस द्वारा एक पुलिसकर्मी को मिडियाकर्मी बनाकर भेजा गया। दोनो युवकों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। युवकों को 3:30 बजे बाद थाना गरोठ लाया जाकर गहन पुछताछ की गई तो जो जानकारी सामने आई है वह ये है की दोनो युवक लुधियाना (पंजाब) निवासी है। दोनो कार से जयपुर कोटा होकर गरोठ आए थे और आगे कही जा रहे थे लेकिन बर्डिया अमरा में पुलिस को देखकर साठखेडा़ और खडा़वदा तरफ भाग निकले और आखिरकार सरेंडर होकर पुलिस के ही हत्थे चढ़ गए। आरोपी युवकों से तीन पिस्टल पुलिस ने जप्त की है जिसमें एक अमेरीकन पिस्टल भी है। तकरीबन 100 जिंदा कारतुस भी गरोठ पुलिस ने जप्त किए है। एडीशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की दोनो युवकों के नाम क्रमशः मनप्रीत उर्फ लखबींदर लक्खा और अमित उर्फ शेरु है। दोनो युवक नशेबाज भी है। एक युवक पर हत्या का प्रकरण दर्ज होना युवक मालुम हुआ है। कार में चार अन्य कार नम्बर प्लेट भी मिली है।इन दोनो का सही पता अभी नही चल पा रहा है। पुलिस पुछताछ में कल दोपहर तक काफी बातें सामने आ सकेगी। लुधियाना पुलिस से भी सम्पर्क हो गया है। इतनी तादाद में ये दोनो युवक हथियार व कारतुस कहाँ ले जा रहे थे ,बताने से बच रहे है। देर रात 12:15 पर एसपी हितेश चौधरी गरोठ थाना पहुंचे। दोनो युवकों के आपराधिक रिकार्ड की भी जानकारी ली जा रही है।
एक अमेरीकन पिस्टल सहीत तीन पिस्टल व 100 जिंदा कारतुस के साथ पकडे़ गए दो लुधियाणवी भगौडे़