इंदौर। छठ महापर्व पर शहर एवं इसके आसपास क्षेत्रों - महू, राउ, पीथमपुर, देवास, उज्जैन में बसे पूर्वांचल के हज़ारों छठ व्रतधारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित छठ समारोह में सम्मिलित होकर गोधूलि बेला में जलकुंडों में खरे रहकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।
आज सुबह से ही शहर के समस्त पूर्वांचल परिवारों में, खासकर छठ व्रतियों के घरों में उत्सव एवं उल्लास का माहौल था। जहाँ परिवार की महिलाऐं अपने अपने घरों की साफ़ सफाई कर खरना का प्रसाद बनाने में व्यस्त थी, वहीँ दूसरी तरफ घर के पुरुष छठ पूजा एवं पूजा में उपयोग होने वाले फलों की खरीदारियों में व्यस्त रहे। प्रसाद के रूप में महिलाओं ने गुर एवं गेहूं, घी मिश्रित ठेकुआ के अलावा चावल के भुसवा, इत्यादि काप्रसाद मिटटी के बने चूल्हे पर बनाया।
छठ महापर्व के दूसरे दिन आज शुक्रवार को छठ व्रतियों के घरों में खरना का आयोजन हुआ। दिन भर व्रत रखने के पश्चात व्रतियों ने शाम को गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करने के पश्चात भगवान सूर्य काध्यान कर छठ मईया का पूर्ण विधि विधान से पूजा किया। उसके बाद मिटटी के बने चूल्हे पर पूर्ण स्वछता एवं पवित्रता के साथ अरवा चावल, दूध व गुड़ की खीर और गेहूं की रोटी का प्रसाद बनाकर भगवान सूर्य और छठ मईया को समर्पित करने के पश्चात, उसे ग्रहण किया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। व्रती अपने निर्जला उपवास का पारण रविवार (3 नवंबर) को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात करेंगे।
पूर्वोत्तर सांस्कृति संस्थान के प्रदेश महासचिव श्री के के झा ने कहा कि कल मुख्य समारोह हेतु शहर के सम्पूर्ण छठ घाटों की साफ़ सफाई कर उसे अंतिम रूप देकर घाटों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की आकर्षक विद्द्युत सज्जा की गई है। शहर के मध्य, उत्तरी एवं पश्चिमी क्षेत्र के साथ साथ शहर के पूर्वी एवं दक्षिणी इलाकों में भी छठ आयोजन समितियों द्वारा आकर्षक तैयारियाँ की गई हैं। शहर का सबसे विशाल छठ आयोजन विजय नगर के स्कीम न. 54 स्थित शिव मंदिर प्रांगण के अलावा, बाण गंगा, स्कीम न. 78, बाणेश्वर कुंड, एरोड्रोम रोड, शयाम नगर एनेक्स, सुखलिया, संगम नगर तिरुपति पैलेस, इंडस ग्रीन टाउनशिप, सिलिकॉन सिटी, देवास नाका में होगा जहाँ आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
शहर के पूर्वी क्षेत्र के तुलसी नगर के आलावा निपनिया क्षेत्र के तिरुपति कॉलोनी, निपानिया में भी इस बाद धूमधाम से छठ त्यौहार मनाया जा रहा है। कुछ वर्षों से शहर के दक्षिणी क्षेत्र सिलिकॉन सिटी में छठ महोत्सव का वृहत आयोजन किया जा रहा है। उधर शहर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित सिलिकॉन सिटी में वृहत निःशुल्क छठ पूजा का आयोजन कांग्रेस के विधायक श्री जीतू पटवारी के संरक्षणमें किया गया गया। छठ पूजा आयोजन समिति के अजय झा के अनुसार सिलिकॉन सिटी में 100-150 परिवार छठ पूजामें भाग लेते हैं। इसी तरह शहर के उत्तरी क्षेत्र देवास नाका, स्कीम न 78, 54, श्याम नगर एनेक्स, सुखलिया, इत्यादि जगहों पर सैकड़ों की संख्या में पूर्वोत्तर वासी भगवान् सूर्य को अर्घ्य देंगे।
शहर के पश्चिमी क्षेत्र, विशेष रूप से बाणेश्वर कुंड बाणगंगा, खरचा, नंदबाग कॉलोनी, संगम नगर, एरोड्रोम रोड, कालानी नगर, गांधी नगर इत्यादि जगहों पर हज़ारों छठ व्रतधारी डूबता सूर्यदेव को आज अर्घ्य देंगे।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी छठ घाट की साफ़ सफाई की
पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान द्वारा स्कीम न. 54 के अनुपम नगर में आयोजित छठ समारोह संख्या में पूर्वांचल के मुस्लिम समुदाय लोग भी भाग ले रहे हैं। संस्थान के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अमजद खान, मूसा खान, सादिक़ खान इदरीस आलम ने कहा कि उनके समाज के लोगों द्वारा भी छठ घाट की सफाई कीगई।
यहाँ होगा छठ पर्व का मुख्य आयोजन
वैसे तो शहर में 80 से अधिक स्थानों पर छठ पर्व का आयोजन होता है, पर छठ पर्व का मुख्य आयोजन स्कीम नंबर 54 (विजय नगर ), स्कीम नंबर 78, तुलसी नगर, सुखलिया, श्याम plनगर, बाणगंगा, पिपलियापाला, समर पार्क, तिरुपति पैलेस निपनिया, इंडस ग्रीन, एरोड्रोम रोड, सिलिकॉन सिटी, राउ,कालानी नगर, देवास नाका, नंदबाग कॉलोनी, खऱचा, नरवल, लड़ूडिया मोरी, सूर्य मंदिर कैट (राजेंद्र नगर), बिचौली मर्दाना, स्कीम नंबर 51 (संगम नगर) एवं रैडिसन होटल (बाईपास) पर होगा।
पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान ने छठ पर्व पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऐच्छिक अवकाश की आधिकारिक घोषणा का स्वागत किया। इस बीच शहर में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर कल शनिवार 2 नवंबर को ऐच्छिक अवकाश घोषित करने हेतु मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं प्रदेश सरकार की सराहना की है। पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव श्री के के झा ने सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से मध्य प्रदेश में रह रहे लाखों पूर्वांचल, बिहार, उत्तर प्रदेश के लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय हम सब लाखों पूर्वोत्तर वासियों जो मध्य प्रदेश में वर्षों से निवास कर रहे हैं और जो मध्य प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं, उनके धार्मिक भावनाओं का सम्मान है। श्री झा ने कहा कि छठ महापर्व अब मात्र सिर्फ बिहार एवं उत्तर प्रदेश का पर्व नहीं है। इस पर्व ने राष्ट्रिय स्वरुप ले लिया है और यहाँ तक कि अब पूरी विश्व में छठ पर्व की लोकप्रियता फ़ैल चुकी है। ना सिर्फ बिहार एवं उत्तर प्रदेश बल्कि पुरे मध्य प्रदेश में भारत के लोगों में छठ पर्व के प्रति अपार श्रद्धा है और वो बढ़ चढ़ कर इस महापर्व में भाग लेकर सूर्यदेव की उपासना करते हैं।
ठाकुर जगदीश सिंह ने कहा कि जन भावनाओं को देखते हुए हम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करेगी ।
मालवांचल में बसे हजारो पूर्वांचलवल के लोग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे