इंदौर 25 अप्रैल, 2020(JanSamparkIndore ) शहर में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने रेड क्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई है एवं इन्हें 25 हजार प्रतिमाह के मानदेय पर नियुक्त किया गया है। आयुष डॉक्टरों की सेवाएं पूर्ण रूप से अस्थाई होंगी एवं आकस्मिक सेवाओं के रूप में ली जाएंगी। अतः इन सेवाओं को नियमित अथवा संविदा सेवा में मान्य नहीं किया जाएगा। ये सेवाएं एक निश्चित अवधि, 30 जून 2020 अथवा आगामी आदेश तक के लिए ली जाएंगी जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया अथवा हटाया जा सकेगा। निर्धारित अवधि के पश्चात आदेश स्वतः समाप्त माना जाएगा। उक्त लिखित मानव संसाधन की सेवाएं कोविड-19 कंट्रोल ऑपरेशन में ली जा सकेंगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले 9 आयुष डॉक्टरों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया था जिनमें डॉक्टर भूमिका कामठे, डॉक्टर स्वीटी रस्तोगी, डॉक्टर प्रेमसिंह, डॉ गौतम नागराज, डॉ निखिल कुमार बागड़े, डॉ शैवाल सिकदार, डॉ. खालिदा कुरैशी, डॉ. प्रियंका कौरव एवं डॉ. पूजा मौर्य शामिल थे। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने 7 और नये आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति की है। नवीन नियुक्तियों में डॉ. रीना पाटीदार, डॉ. शिव प्रताप सिंह यादव, डॉ. तारिक हुसैन, डॉ. दिनेश पाटनकर, डॉ. धर्मेंद्र सोलंकी, डॉ. अरुणा पुरबिया एवं डॉ. मनोहर वेद शामिल हैं।
16 आयुष चिकित्सक हुए रेडक्रॉस के अंतर्गत नियुक्त